पीएम मोदी लिखा पत्र, अब राम मंदिर में हो रही है रावण की प्रतिमा लगाने की मांग
लखनऊ
संगठन के अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत ने शुक्रवार को कहा, ''लंकेश भक्त मंडल प्रतिमा स्थापित करने का खर्च उठाएगा।'' उन्होंने कहा कि ऐसा ही एक पत्र राम जन्मभूमि के अध्यक्ष को भी भेजा गया है। मथुरा के एक संगठन ने अयोध्या में राम मंदिर में रावण की प्रतिमा लगाने की मांग की है। लंकेश भक्त मंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर यह मांग की है। सारस्वत ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में प्रतिमा स्थापित करना रावण को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के बनाए जा रहे अद्भुत मंदिर में अब भगवान श्रीराम के आचार्य दशानन की भी उसी तरह से भव्य प्रतिमा अयोध्या में लगे। जिस तरह से भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा लगने जा रही है। उन्होंने कहा है कि सभी लंकेश भक्त राम मंदिर निर्माण में अपना दान देने के साथ-साथ लंकेश की भव्य प्रतिमा के लिए भी दान देंगे।

पाठको की राय